विशुनपुरा में SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया रफ्तार पर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कर रहे सक्रिय सहयोग

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। पनियरा ब्लॉक के ग्राम सभा विशुनपुरा में SIR फॉर्म भरने का कार्य इन दिनों तेज रफ्तार से जारी है। ग्रामीणों को जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरवाने और प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर विशेष व्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामसुंदर वर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर लोगों की मदद कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

ग्राम पंचायत में लगातार भीड़ जुट रही है और हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर फॉर्म भरवा रहे हैं। फॉर्म से संबंधित जानकारी, आवश्यक कागजात, और ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिली है और बिना किसी परेशानी के उनका काम पूरा हो रहा है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामसुंदर वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है और लक्ष्य है कि ग्राम सभा के हर पात्र व्यक्ति का SIR फॉर्म समय से भरवाया जाए

ग्रामीणों ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि जिम्मेदारों की तत्परता से उन्हें काफी सुविधा मिली है और काम भी तेजी से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *