हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल /महराजगंज ।नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर-7 देवीपुर में पानी निकासी को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला लाठी-डंडे तक पहुंच गया। शिकायतकर्ता शिवशंकर सिंह के अनुसार, पड़ोसी राजेश सिंह, दीपक सिंह, प्रिंस सिंह और राकेश सिंह उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला बोल दिया।
हमले में शिवशंकर सिंह की पत्नी विंदवासानी देवी और बेटी सालु गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और फिर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

