साधन सहकारी समिति परतावल फिर हुई शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

गोदाम का ताला खुलते ही उर्वरक व बीज वितरण शुरू, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया शुभारम्भ

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल / महराजगंज। किसानों के लिए राहत भरी खबर है नगर पंचायत परतावल में वर्षों से बंद पड़ी साधन सहकारी समिति अब पुनः संचालित हो गई है। धरमौली स्थित गोदाम को खोलते हुए खाद व बीज वितरण की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर लंबे समय बाद मुस्कान लौट आई है।

समिति के संचालन में आई रुकावट को दूर करने में पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने फीता काटकर गोदाम का विधिवत उद्घाटन किया और कहा कि अब किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री के लिए दूसरे कस्बों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय, समिति अध्यक्ष बलराम उपाध्याय, प्रतिनिधि नंदू दुबे, उपेंद्र उपाध्याय, भाजपा नेता रमेश यादव, गणेश पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समिति के शुरू होने से अब क्षेत्र के अन्नदाता समय से खाद और बीज लेकर खेती कार्य सुचारु रूप से कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *