M.I. पब्लिक स्कूल में पैरेंट–टीचर मीटिंग का हुआ आयोजन, छात्रों के प्रदर्शन पर हुई विस्तृत समीक्षा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद बढ़ाने पर रहा जोर, बच्चों की प्रगति सुधारने के उपाय साझा

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। परतावल क्षेत्र के हरपुर तिवारी स्थित M.I. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पैरेंट–टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति और देखरेख में सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

मीटिंग के दौरान छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के प्राप्तांक, अध्ययन व्यवहार तथा आगामी परीक्षाओं में प्रदर्शन सुधारने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों को यह भी बताया गया कि घर पर किस प्रकार बच्चों को प्रोत्साहित करके बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रगति की समीक्षा करना तथा अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय एवं संवाद को मजबूत बनाना था, ताकि बच्चों के शैक्षिक व सामाजिक विकास को और प्रभावी बनाया जा सके।

मीटिंग के दौरान अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए, जिनकी शिक्षकों ने सराहना की। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करें, जिससे वे बेहतर अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *