हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी
सिसवा बाजार/महराजगंज- 14/11/2025, शुक्रवार को जनपद के सिसवा स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड ग्रुप की चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। मिल के यूनिट हेड, अधिकारियों और क्षेत्र के प्रगतिशील गन्ना किसानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
नये पेराई सत्र के शुभारंभ से पहले यूनिट हेड संदीप पंवार और गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह ने मिल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर कलपुर्जों, डोंगा और काँटा मशीन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर चीनी मिल के कई अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें लेखाधिकारी नीरज श्रीवास्तव, केन मैनेजर विकेंद्र राणा, यांत्रिक विभागाध्यक्ष लोकेश कुमार दीक्षित, उत्पादन विभागाध्यक्ष राजकुमार, डिप्टी मैनेजर एचआर एंड एडमिन संजय श्रीवास्तव, वरंजीत कुमार श्रीवास्तव, सिविल इंजीनियर सुरेश खरवार, अनुराग त्रिपाठी, रवि कुमार सिंह, विनोद कुमार शुक्ला, मनीष उपाध्याय और विनोद यादव प्रमुख थे। सिसवा चीनी मिल के यूनिट हेड संदीप पंवार ने बताया कि मिल ने सत्र 2025-26 के लिए 35 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों की सुविधा के लिए चौक, बरवा रतनपुर, बेलवा घाट और गडहिया बसंतपुर में चार नए सेंटर स्थापित किए गए हैं जिससे गन्ना आपूर्ति को लेकर किसानों को कोई परेशानी न हो।
इस कार्यक्रम में महंथ संकर्षण रामानुज दास, बृजेश पांडेय, उदय प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, सत्यदेव शाही, चंद्रशेखर सिंह, बच्चनलाल गोंड, जनार्दन यादव, रामललित सिंह, भोरिक यादव, मनोज सिंह, सुरेश खरवार, श्रीकांत राव, अजय राव और धर्मेंद्र मल्ल सहित कई गन्ना किसान भी उपस्थित थे।

