हाजी अजहर ख़ान इंटर कॉलेज में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज जनपद के विकासखंड पनियरा अंतर्गत ग्राम पंचायत उसका में स्थित हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवम्बर को बाल दिवस कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई, जिसे विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद सलीम ख़ान ने किया।

इस विशेष अवसर पर बच्चों द्वारा केक काटा गया और सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान्न वितरित किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और उल्लास से भरा रहा। बच्चे बाल दिवस को लेकर काफ़ी उत्साहित नज़र आए।

कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बाल दिवस को बच्चों की प्रतिभा, खुशियों और उनके उज्ज्वल भविष्य को समर्पित बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *