जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सुमेन्द्र मीना ने प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए दी छात्र को शुभकामनाएं
महराजगंज। महराजगंज महोत्सव के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के एक बाल वैज्ञानिक ने अपनी प्रतिभा और नवाचार से सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। छात्र ने अपने विज्ञान प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सुमेन्द्र मीना को दी।
बाल वैज्ञानिक ने अधिकारियों को अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली, उसके उद्देश्य और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। छात्र द्वारा तैयार किया गया प्रोजेक्ट विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में रचनात्मक सोच और नई दिशा की झलक पेश करता है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सुमेन्द्र मीना ने बाल वैज्ञानिक की लगन, परिश्रम और नवाचार की भावना की सराहना की। दोनों अधिकारियों ने छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं जिले का नाम रोशन करती हैं और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनती हैं।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और महोत्सव में मौजूद सैकड़ों लोग बाल वैज्ञानिक की प्रतिभा देखकर उत्साहित नजर आए। उपस्थित लोगों ने छात्र के आत्मविश्वास और नवोन्मेषी सोच की जमकर प्रशंसा की।
महोत्सव के इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भी अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, लेकिन हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के इस छात्र ने अपनी अनोखी प्रस्तुति से सबसे अलग पहचान बनाई।

