केक काटकर मनाया गया प्रियंका गांधी का 53वां जन्मदिन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महराजगंज। इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के 53वें जन्मदिन के अवसर पर सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज, भिटौली परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक क्षमता और देश के विकास में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज देश और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी से गहरी अपेक्षाएँ हैं। स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठा रही हैं।


शरद कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रियंका गांधी अपने संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के बल पर देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *