हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के दो पूर्व छात्र बने सिपाही, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सेवा में होंगे सहभागी

पनियरा (महराजगंज)। हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उस्का के लिए शुक्रवार का दिन गर्व का पल लेकर आया, जब विद्यालय के दो पूर्व छात्र  विशाल यादव और रीतेश निगम  का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ। दोनों चयनित छात्र जब अपने पुराने विद्यालय पहुंचे तो शिक्षकों और छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विद्यालय के प्रबंधक मो. सलीम खान ने दोनों होनहारों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शाही ने कहा कि “हमारे छात्र अब प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे, यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।”

सम्मान समारोह में शिक्षक अमीर खान, फिरोज आलम, फूलबदन यादव, बृजेश कुमार, सोमनाथ पटेल, अरशद खान, जलालुद्दीन, श्यामबदन यादव, अखिलेश गुप्ता, सलाहुद्दीन, विजय कुमार त्रिपाठी एवं शिक्षिकाएं सोनी सिद्दीकी, नेहा त्रिपाठी, रोशन जहां, प्रतिभा धारिया, प्रियंका पाण्डेय, छाया पटेल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दोनों पूर्व छात्रों से प्रेरणा ली और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *