हर्षोदय टाइम्स / विमलेश कुमार पांडेय
घुघली /महराजगंज। विकासखंड घुघली के ग्राम पंचायत पकड़ी बिशुनपुर में ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से प्राचीन मां काली मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच नई प्रतिमा की स्थापना संपन्न हुई।
बताया गया कि यह मंदिर लगभग 50 वर्ष पुराना था और समय के साथ जर्जर हो गया था। देवी प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मंदिर के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया और बनारस से मां काली की नई प्रतिमा मंगवाई। स्थापना हेतु जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति भी ली गई।
22 अक्टूबर को 251 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कलश का जल हरपुर महंत स्थित भगवान शिव मंदिर के सरोवर से भरा गया। मुख्य धर्माचार्य आचार्य विद्याधर पांडेय के नेतृत्व में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। रात्रि में उन्होंने श्रीरामचरितमानस के आधार पर श्रीराम के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया।
24 अक्टूबर की सुबह मां काली की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कांस्टेबल रिंकू कन्नौजिया, बलराम यादव, महिला कांस्टेबल नीता और पूजा सहगल की भूमिका सराहनीय रही।
पूजन-अनुष्ठान के उपरांत मां काली की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर आचार्य विद्याधर पांडेय, आचार्य विवेक पांडेय, आचार्य सुनील पांडेय, आचार्य अनमोल तिवारी और आचार्य हरि गोपाल पांडेय ने अनुष्ठान का संचालन किया।
कार्यक्रम के यजमान अखिलेश्वर पांडेय एवं योगेंद्र गुप्ता रहे। पूरे आयोजन में ग्रामवासियों का उत्साह देखने लायक था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंद प्रसाद द्विवेदी, योगेंद्र मिश्र, पूर्व प्रधान जनार्दन ओझा, गजेंद्र ओझा, विमलेश कुमार पांडेय, महेश्वर दुबे, परदेशी चौधरी, अमरेश पांडेय, सुधीर पांडेय, विजय शंकर पांडेय, उमेश चौधरी, राम किशुन गुप्ता, शंकर चौधरी, पुजारी लालू चौधरी, सिंधु पांडेय, पंकज पांडेय, मनीष दुबे, नागेंद्र गुप्ता, शैलेश गुप्ता, भाजपा नेता रिंकू गुप्ता, अजय ओझा, अनिल सिंह, कपिल देव तिवारी, नगीना पांडेय, विवेक पांडेय, जगदीश प्रसाद, राम केवल चौधरी, संदीप गुप्ता, राजू पांडेय, परदेशी गुप्ता, बजरंगी तिवारी, मधुसूदन तिवारी, मोहनलाल गुप्ता, गामा यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

