नहर में दिखा घड़ियाल, देखने उमड़ी भीड़ , पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। नगर पंचायत परतावल क्षेत्र के छातीराम स्थित महराजगंज रोड पर नारायणी शाखा नहर पुल के नीचे सोमवार शाम एक घड़ियाल नजर आने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को नहर से दूर किया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर में पानी का स्तर कम होने के कारण घड़ियाल उथले हिस्से में आ गया था। इस वजह से वह असुरक्षित महसूस कर रहा था।

गोरखपुर के प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम घड़ियाल को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ेगी।

चौकी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे नहर के किनारे भीड़ न लगाएं और सुरक्षा का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *