रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर दो लाख नकद व शादी के आभूषण उड़ाए

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल

हर्षोदय टाइम्स  / विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली, महराजगंज:थाना क्षेत्र भिटौली के ग्राम लक्ष्मीपुर देउरवा टोला लालपुर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे करीब दो लाख रुपए नकद और बिटिया की शादी के लिए रखे लगभग सत्तर हजार रुपए मूल्य के गहने पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़िता अनीता पत्नी कमलेश के अनुसार रात करीब 12 बजे जब वह अचानक जागीं और बाउंड्री में पहुँचीं, तो अज्ञात चोरों ने उनका हाथ-मुँह दबाकर बेहोश कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया। होश आने पर उन्होंने देखा कि बक्से का ताला टूटा हुआ था और सारा नकद व गहने गायब थे।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की रात की गश्त व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने व चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में व्याप्त भय और असुरक्षा की भावना समाप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *