हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौली/महराजगंज में बरसात के मौसम में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जून में अब तक 20 डेंगू पीड़ित मिले हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिला अस्पताल में छह बेड का डेंगू वार्ड सक्रिय किया गया है, जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य प्रशासन ने जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू वार्ड सक्रिय करने का निर्देश दिया है। मलेरिया विभाग घर-घर जाकर लोगों को बीमारी से बचने के लिए जागरूक कर रहा है। इसकी मॉनिटरिंग हर रोज की जा रही है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एडीज मच्छर के काटने से व्यक्ति डेंगू खुबार से पीड़ित हो जाता है। ये मच्छर साफ पानी जैसे कूलर, छत पर रखे टायर पानी में पनपते हैं। ये मच्छर विशेषकर शाम को लोगों को काटते हैं। बीमारी से बचने के लिए हर दूसरे दिन कूलर के पानी को बदल देना चाहिए। टायर में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। जून 2025 में महराजगंज में अब तक 20 डेंगू पीड़ित मिले हैं, जबकि जून 2024 में 19 मरीज मिले थे। जिला अस्पताल में छह बेड का डेंगू वार्ड सक्रिय कर दिया गया है, जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि वे डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करें और लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।

