नगर पंचायत परतावल में नाली का गंदा पानी बना मुसीबत, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय


परतावल /महराजगंज नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 10 शिवनगर में सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर करीब 50 मीटर तक सड़क किनारे जलजमाव बना हुआ है। गंदे पानी के लगातार बहाव से सड़क पर चलना तो दूर खड़ा होना मुश्किल है|

स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया गया, यहाँ तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

व्यापारियों ने बताया कि गंदे पानी के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पूरे इलाके में बदबू फैल गई है और जलजनित रोगों का खतरा मंडरा रहा है।

प्रदर्शन करने वालों में नीरज, निराला, अंकित, किशन, प्रतीक, कृष्णा, नागेन्द्र सिंह सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द नाली की सफाई और जल निकासी की ठोस व्यवस्था करने की मांग की।

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *