महिलाओं को मिला जागरूकता का मंत्र: श्यामदेउरवा पुलिस ने कराया बहू सम्मेलन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को बताया गया अधिकार, सुरक्षा उपाय और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम महुअवा महुई में रविवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत “बहू सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम की संयुक्त पहल पर गांव की बहुओं व महिलाओं को समाज में बढ़ते पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण, अपहरण जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

टीम ने महिलाओं को इन अपराधों से बचाव और निपटने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों  1090, 112, 181, 102, 108, 1098 और 1930  की जानकारी दी गई।

साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह योजना, महिला समृद्धि योजना जैसी महिला कल्याणकारी योजनाओं से भी उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया। पुलिस द्वारा इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और महिलाओं ने भी इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *