नगरपालिका सिसवा की बैठक में विवाह भवन, मुक्तिधाम, सड़क-नाली व विद्युत व्यवस्था के लिए पारित हुए करोड़ों के विकास प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- जनपद में सिसवा नगरपालिका बोर्ड की बैठक बुधवार को कार्यालय में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने किया।

बैठक में नगर पालिका परिषद् सिसवा बाजार के वार्ड नं0 21, विवेकानन्द नगर में गुढ़ गोदाम-कानपुर की जमीन पर विवाह भवन का निर्माण जिसकी लागत रू0 193.00 लाख से कराये जाने का प्रस्ताव, वार्ड नं0 02, लोहिया नगर के खेखड़ा घाट पर रू0 191.00 लाख की लागत से अन्त्येष्टि स्थल/मुक्तिधाम का निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नगर सूजन योजना के अन्तर्गत विस्तारित क्षेत्रों में लगभग रू0 300.00 लाख की लागत से 12 निर्माण कार्यों को कराये जाने, राज्य वित्त आयोग/दो प्रतिशत स्टाम्प शुल्क /स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से लगभग रू0 1200.00 लाख की लागत से विभिन्न वार्डो मार्ग प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युतीकरण, सी०सी० सड़क, आर०सी०सी० नाली, विवाह भवन, दुकान एवं पिंक शौचालय आदि का निर्माण कार्य कराये, अन्त्येष्टि स्थल योजना के अन्तर्गत वार्ड नं0 06, आजाद नगर के हजमीनिया घाट पर रू0 43.00 लाख की लागत से मुक्तिधाम बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में निकाय सीमा में स्थित बेनामी तथा अन्य सरकारी/सार्वजनिक संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने और कब्जा लेने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इन जमीनों पर निकाय हित में विकास कार्य कराए जाएंगे।


इस दौरान सभासद अभिमन्यु चौरसिया, प्रमोद जायसवाल, रघुबर यादव, अश्वनी रौनियार सहित सभी वार्डों के सदस्य और निकाय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *