घुघली थाना क्षेत्र में मिला युवक का जला शव, मोटरसाइकिल मौके पर बरामद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी, एएसपी और सीओ सदर, प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज/घुघलीः मंगलवार की रात घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली में सनसनीखेज वारदात सामने आई। मुख्य मार्ग पर एक लावारिस मोटरसाइकिल (UP57 P 8571) खड़ी मिली, जबकि सड़क से करीब 100 मीटर अंदर एक युवक का जला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

शव के पास दो मोबाइल बरामद हुए, जिन पर आई कॉल से मृतक की पहचान सोमनाथ मोदनवाल (23 वर्ष) पुत्र घनश्याम मोदनवाल, निवासी खड्डा बाजार, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। घटनास्थल के निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की पहचान छिपाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

सूचना पर एसपी सोमेन्द्र मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फील्ड यूनिट को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *