हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी
सिसवा बाजार/महराजगंज- जनपद में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिसवा नगर इकाई के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कोठीभार थाने में पुलिस प्रशासन को बरावफात और नवरात्रि, दशहरा जैसे प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सम्मानित किया।
संगठन के अध्यक्ष शिबू खान और महामंत्री अश्वनी रौनियार ने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने सभी पर्वों को आपसी सौहार्द कायम रखते हुए सकुशल संपन्न कराया, जो प्रशंसनीय है।
इस दौरान सीओ निचलौल शिवप्रताप सिंह, कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और नगर चौकी इंचार्ज को अंग वस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मकसूद अंसारी, संगठन मंत्री मनीष रौनियार, उपाध्यक्ष हरिलाल सोनी, नगर मंत्री इरफान, संतराज विश्वकर्मा, राजाउल अंसारी और भोलू सहित संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

