जखीरा चौराहे पर घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 115 ग्राम गांजा संग दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय

घुघली/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने शनिवार को जखीरा चौराहे पर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने पूर्व सूचना के आधार पर नीले रंग की स्कूटी (संख्या UP56 BB1325) को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 1 किलो 115 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेश्वर सिंह (46) पुत्र वंशबहादुर सिंह तथा चंद्रभान गोंड (70) पुत्र स्व. सवरू गोंड, दोनों निवासी हरखी, थाना घुघली के रूप में हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से वाहन के वैध कागजात भी नहीं मिले, जिसके चलते प्रयुक्त स्कूटी को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया।

घटना के संबंध में थाना घुघली पर मु.अ.सं. 359/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र जैन, कांस्टेबल आशुतोष राय व विजय प्रकाश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *