आगामी त्यौहार को लेकर परतावल में डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। आगामी त्यौहारों को शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को पुख़्ता किया जा रहा है। शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को थाना श्यामदेवरवा अंतर्गत कस्बा परतावल में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में थाने का समस्त पुलिस बल और पीएसी के जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया।

डीएम व एसपी ने कहा कि त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और समस्या होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *