भुवना में मिशन शक्ति के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया महिलाओं को जागरूक

हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय

घुघली/ महराजगंज। शनिवार को विकास खंड घुघली के ग्राम पंचायत भुवना में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल एवं मिशन शक्ति अभियान का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना, जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कन्नौजिया, खण्ड विकास अधिकारी राजकुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा केदार द्विवेदी, सहायक विकास अधिकारी कृषि वशिष्ठ कुशवाहा तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत देवेन्द्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, विद्यालयों में अध्यापकों की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मनरेगा मजदूरी भुगतान, बिजली आपूर्ति, आवास योजना और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने मौके पर संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और महिलाओं से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए।

इस अवसर पर मो. बालिद, अवनीश वर्मा, नागेंद्र पांडेय समेत विकासखंड के अन्य कर्मचारी, काशी प्रसाद, सुरेंद्र यादव ,ग्राम प्रधान भुवना भुवनी, घुघली बुजुर्ग ,और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *