नगर कार्यालय सभागार में महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के नगर कार्यालय सभागार में शुक्रवार को नारी शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत महिला कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को केवल सहारा नहीं बल्कि एक सशक्त मंच प्रदान करना बताया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि आज की नारी आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से दक्ष और सामाजिक बदलाव की अग्रदूत है। नारी न केवल शक्ति का प्रतीक है बल्कि समाज को दिशा देने वाली है।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, सभासद अजय प्रताप पटेल, रणंजय सिंह उर्फ रिंकू, रोशन राजभर, लिपिक नेसार अहमद, शिवम द्विवेदी, सर्वेश सिंह, देवराज सिंह, अविनाश सिंह, वशिष्ठ सिंह सहित सफाई नायक व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *