पिपराइच कांड : अंतरराज्यीय पशु तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कड़ियां, दो पर इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

हत्या के बाद गांव पहुंचे थे कुख्यात तस्कर जुबेर और वहाब

गोरखपुर। पिपराइच इलाके में छात्र दीपक गुप्ता की हत्या की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद कुख्यात पशु तस्कर जुबेर (रामपुर निवासी) और उसका साथी वांटेड वहाब (गोण्डा निवासी) गांव पहुंचे थे और वहां रहकर माहौल भांपते रहे।

सूत्रों के अनुसार, दोनों लंबे समय से अंतरराज्यीय पशु तस्करी नेटवर्क का संचालन करते रहे हैं। उनका नेटवर्क गोरखपुर से लेकर गोण्डा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और बिहार तक फैला हुआ है।

वहाब पर पहले से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। करीब छह माह पहले गोण्डा में मुठभेड़ के दौरान वह फरार हो गया था। वहीं जुबेर आठ साल से पशु तस्करी में सक्रिय है और कई मामलों में जेल भी जा चुका है।

दीपक हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद दोनों की तलाश तेज कर दी गई है। एसटीएफ ने अब जुबेर और वहाब पर इनाम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *