करंट की चपेट में आए युवक की मौत, घर में छाया मातम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंदनगर कस्बे के गांधीनगर (शनचरहिया) मोहल्ले में बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक करन की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में मातम पसर गया

जानकारी के अनुसार मोहल्ले के निवासी सुनील का बेटा करन सुबह घर में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दर्दनाक हादसे से करन के परिजन बेसुध हो गए और मोहल्ले के लोग भी गमगीन हो उठे। करन के मिलनसार स्वभाव को याद कर लोग आंसू नहीं रोक पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल और पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *