परतावल में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दी GST सुधारों की विस्तृत जानकारी, व्यापारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

परतावल/महराजगंज : विकास खंड परतावल के सभागार में रविवार को एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म्स एवं GST से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री  पंकज चौधरी ने की।

राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में निरंतर सुधार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि GST न केवल व्यापारियों के लिए बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी लाभकारी साबित हुआ है। आने वाले दिनों में लागू होने वाले नेक्स्ट जनरेशन सुधारों से कारोबारियों को और अधिक सुविधा मिलेगी तथा कर व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी।

इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिला महामंत्री  राजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा,  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, व्यापार मंडल महामंत्री रघुनाथ गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष  बलराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष महाजन कश्यप सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य, क्षेत्र के प्रधानगण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने GST से जुड़े अपने सवाल भी रखे, जिनका जवाब स्वयं राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दिया और आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर है।

यह आयोजन व्यापारियों और सरकार के बीच संवाद स्थापित करने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *