हर्षोदय टाइम्स /अर्जुन चौधरी
सिसवा बाजार/ महराजगंज-सिसवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए अब एक बड़ा कदम उठने जा रहा है। गंडक नदी पर सेतु निर्माण की लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होने की ओर है।
विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सेतु निर्माण की आवश्यकता रखी। उन्होंने बताया कि इस पुल के बनने से सिसवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय महाराजगंज तक आसान और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
विधायक ने कहा कि गंडक नदी पर सेतु का निर्माण केवल सुविधा ही नहीं बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक को भरोसा दिलाया कि सेतु का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाएगा।
विधायक ने मंत्री जी को इस आश्वासन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनका संकल्प है।

