शिकारपुर में गूँजा तामो मार्शल आर्ट का जयघोष

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

उत्तर भारत तामो मार्शल आर्ट सेमिनार–2025 में 80 योद्धाओं ने दिखाए कौशल

हर्षोदय टाइम्स /विमलेश कुमार पाण्डेय

घुघली/महाराजगंज। तामो मार्शल आर्ट गुरुकुल महराजगंज एवं तामो मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर भारत तामो मार्शल आर्ट सेमिनार–2025 का भव्य आयोजन 6 व 7 सितम्बर को शिकारपुर स्थित विभा पैलेस में हुआ।

दो दिवसीय सेमिनार में 20 जिलों से आए 80 योद्धाओं और 10 मास्टर्स ने हिस्सा लिया। विशेष प्रतिनिधियों में संस्थापक राघवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष श्याम बाबू सैनी, हिमांशु सक्सेना, प्रबंधन निदेशक समीर शर्मा, संजय कुमार समेत कई गणमान्य शामिल रहे। गोरखपुर, चंपारण, गोपालगंज, कुशीनगर, महराजगंज, गाज़ियाबाद, हापुड़, सिद्धार्थनगर व लखनऊ से आए प्रशिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया।

सेमिनार में प्रतिभागियों को तामो मार्शल आर्ट की मूलभूत तकनीकों, आत्मरक्षा के गुरों और खेल संबंधी मानकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पंच, ब्लॉक्स, थ्रस्ट्स, स्टांस, मूवमेंट तथा चाकू से बचाव की तकनीकों का प्रदर्शन कराया गया।

आयोजकों का कहना था कि यह आयोजन आत्मरक्षा के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और संतुलन का संदेश देता है। उम्मीद जताई गई कि यहां से प्रशिक्षित योद्धा भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तामो मार्शल आर्ट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *