हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज जिले के सदर तहसील क्षेत्र के खजुरियां गाँव निवासी अंजीत कुमार की बोलेरो कार को चोरी करने की कोशिश की गई। घटना बीते 11 सितम्बर की रात की है, जब भुअर शर्मा पुत्र भग्गन शर्मा के जमीन के पास उनकी बोलेरो गाड़ी (संख्या UPS6 P 1758) खड़ी थी।
चोरों ने गाड़ी का पिछला शीशा तोड़कर अंदर घुस कर गाड़ी का लॉक तोड़कर स्टार्ट करने की प्रयास किया। जब गाड़ी का लॉक नहीं टूटा, तो आगे का शीशा और डैशबोर्ड भी तोड़ डाला गया। इसके बाद बोलेरो को स्टार्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता न मिलने पर चोर गाड़ी की स्टेपनी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित अंजीत कुमार ने बताया कि गाँव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और इनमें गाँव के ही कुछ युवकों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

