हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के 8 खिलाड़ी मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज। जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कॉलेज के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 8 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले की टीम में जगह बनाई।

जिन खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, उनमें नीलू पाण्डेय, आराध्या पटेल, नीतू यादव, मुस्कान, अंशिका पटेल, अमृता पटेल, आस्था और राजनंदनी वर्मा शामिल हैं। वहीं रितिका एवं कृष्णा ने बेहतर खेल दिखाया, लेकिन स्वर्ण पदक से चूकने के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

चयनित सभी खिलाड़ी 8 सितंबर को गोरखपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों को प्रशिक्षक फ़राज़ अहमद ने तैयार किया। विद्यालय प्रबंधक सलीम खान ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये बच्चे जिले और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के सभी अध्यापकगणों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *