गगनभेदी जयकारों संग गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

सिर पर प्रतिमा रख निकली शोभायात्रा, तालाब में हुआ जल समर्पण

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महराजगंज: विकास खण्ड परतावल के ग्राम पकड़ी दीक्षित में अनंत चतुर्दशी पर पकड़ी दीक्षित स्थित पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन अद्वितीय श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रबंध निदेशक अजय कुमार दीक्षित उर्फ रवि दीक्षित ने गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक कर भगवान गणेश को चंदन, पुष्प, धूप, दीप, सिंदूर, जनेऊ, मोदक व फल अर्पित किए। हवन-पूजन और लड्डू भोग के बाद माहौल भक्तिमय हो उठा।

इसके उपरांत छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों संग सिर पर गणपति प्रतिमा रख जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे गांव का परिक्रमा कर उत्सव को दिव्य रंग दिया। गगनभेदी नारों से गूंजते वातावरण में प्रतिमा का विसर्जन गांव के विशालकाय तालाब में किया गया।

विसर्जन उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के संरक्षक डॉ. अजय कुमार पांडेय, विवेक दीक्षित, आशीष दीक्षित, प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार पटेल, योगेश दुबे, सुशील शुक्ल, दीपक सिंह, बृजेश्वर सिंह, मनोज गौड़, अजय कुमार यादव, अर्चना दीक्षित, सोनम साहनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *