हर्षोदय टाइम्स /विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौली/महराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम सभा धर्मपुर (भैंसा) में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व हाफिज मोहम्मद हारून, मौलाना अब्दुल मजीद और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव प्रसाद जायसवाल ने किया।
जुलूस शांति और सौहार्द का प्रतीक रहा, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोग शामिल होकर आपसी भाईचारे का संदेश देते नजर आए। इस दौरान लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जुलूस की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। ग्रामसभा के लोगों ने जगह-जगह पानी पीने की व्यवस्था कर प्रतिभागियों का स्वागत किया।
इस मौके पर हाजी समसुद्दीन, साजिद अली, मोहम्मद इशहाक, मोहर्रम, अंगद, मोहम्मद समीर, मोहित अली, अनवर हसन और पंकज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




