जी०डी० नेशनल स्कूल घनहा नायक में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/महराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम सभा घनहा नायक में स्थित जी०डी० नेशनल स्कूल में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महान दार्शनिक व भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर विद्यालय निदेशक ई० चन्दन गुप्ता, अकादमी निदेशक ए०के० सर, प्रधानाचार्य उमाशंकर त्रिपाठी सहित सभी शिक्षकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में छात्रों ने अपने-अपने कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया और शिक्षकों का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया तथा उन्हें शिक्षा का महत्व बताते हुए प्रेरणादायी संदेश दिया गया कि “शिक्षक युग निर्माता होते हैं और राष्ट्र के भाग्य विधाता हैं।”

इस कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *