सरदार पटेल इंटर कॉलेज पुरैना में शिक्षक दिवस पर राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/विमलेश कुमार पाण्डेय

महराजगंज। घुघली क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर महान दार्शनिक, शिक्षाविद, भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज व तिलक एकेडमी के प्रबंधक जनार्दन प्रसाद गुप्ता तथा प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद छात्रों ने शिक्षकों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर किया। विद्यालय परिसर गुरु-शिष्य परंपरा की भावना से सराबोर दिखा।

इस अवसर पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने भारतीय शिक्षा और संस्कृति को नई दिशा दी। शिक्षक केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही राह दिखाने का कार्य भी करते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक जय प्रकाश पांडे, रामकृपाल चौधरी, अमरजीत चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, लल्लन सिंह, ओमप्रकाश पांडे, रीखेश्वर गुप्ता, हरिशंकर मौर्य, रमेश सिंह तथा शिक्षिकाएं इंदु देवी, खुशबू, सुपर्दा और तन्नू श्रीवास्तव ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों का महत्व समझाया।

शिक्षक दिवस समारोह में विद्यालय परिवार, सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *