शातिर जालसाज गिरफ्तार, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने एक शातिर जालसाज को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सर्वेशशर्मा पुत्र श्री निवास शर्मा, निवासी थाना तरकुलवा, जिला देवरिया के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है।

भिटौली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त को भैंसा पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की तारीख 04 सितम्बर 2025 बताई गई है।

अभियुक्त के विरुद्ध पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 003/25, धारा 420, 406, 467, 468, 471 भा.दं.वि., थाना भिटौली, जनपद महराजगंज। मुकदमा संख्या 353/2023, धारा 419, 420, 504, 506 भा.दं.वि., थाना तरकुलवा, जिला देवरिया शामिल हैं।


पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्र पाल यादव एवं दिनेश कुशवाहा की सक्रिय भूमिका रही। गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी और समाज विरोधी तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *