2047 में भारत को विकसित देश बनाने में शिक्षकों की भूमिका पर डाला प्रकाश

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

भारत को विकसित देश बनाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : महेन्द्र कुमार

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद महाराजगंज के जिला एवं ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और झारखंड के प्रभारी परम आदरणीय महेंद्र कुमार जी भाई साहब का पाथेय प्राप्त हुआ। भाई साहब विभिन्न ब्लाकों से चल कर आए पदाधिकारी गणों से रूबरू हुए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाई साहब ने 2047 में भारत को विकसित देश बनाने में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला, उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 सहित वर्तमान शिक्षा जगत में चल रही विभिन्न बदलावों के प्रति शिक्षक साथियों को सजग रह कर उसी के अनुरूप अपने को उन्नत करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक के पुरातन गौरव को पुनर्स्थापित करने का कार्य हम सभी को मिल जुल कर करना है, उसी क्रम में “हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान” 1 सितंबर को सम्पूर्ण देश में आयोजित होना है उस भी प्रकाश डाला। भाई साहब का पाथेय प्राप्त कर कार्यकर्ता ऊर्जा से लबरेज दिखे।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोरखपुर राजेश कुमार शुक्ल , गोरखपुर जिले के पूर्व संयोजक रंजीत जायसवाल, जिला सह संयोजक गोरखपुर धर्मेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष महाराजगंज ऋषिकेश गुप्त, जिला महामंत्री पवन कुमार शुक्ल कार्यकारी जिला अध्यक्ष जे डी अंसारी, जिला उपाध्यक्ष डॉ गिरींद्र नाथ मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष ब्रजेंद्र पटेल जिला संयुक्त महामंत्री महेंद्र कुमार चौहान, जिला मंत्री अभय कुमार दूबे जिला मंत्री आनंद पाल गौतम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पालवर्मा,दिनेश कुमार पांडेय, संजय कुमार मौर्य,संजय कुमार पासवान,अरविंद गौड़, बेचू विश्वकर्मा, बृजेश यादव,विपिन कुमार,रामसूरत प्रसाद,अमित कुमार पांडेय,सतीश गोयल,राकेश मणि त्रिपाठी, संजय कुमार यादव,डॉ विनय कुमार सिंह,गुड्डू यादव, कृष्ण कुमार पांडेय,महेंद्र यादव,रमेश भारती, अंकुर श्रीवास्तव भानु प्रताप सिंह शाह मुहम्मद,अजय कुमार वर्मा,महेश कुमार अनूप मणि त्रिपाठी,राजेश कुमार श्रीवास्तव,अनिरुद्ध कुमार,बृजनंदन मौर्य,अनीश कुमार ,अनुराग मणि त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *