धनहा नायक में सड़क हादसा , तीन युवक घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स

परतावल / महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा धनहा नायक में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान प्रिंस कनौजिया (20), दीपक कनौजिया (18) और हर्ष पटेल (19) के रूप में हुई है। तीनों युवक कप्तानगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा घुरहूपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, युवक एक ही बाइक से मंसूरगंज से परतावल की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना के बाद क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग नहीं लग पाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *