हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज जिले के पनियरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा विशुनपुरा में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों के मवेशियों को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव हेतु टीका लगाया गया।
टीकाकरण कार्य में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पशुपालकों को इस बीमारी के लक्षण, बचाव और समय-समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया। टीम ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक रोग है, जो पशुओं की उत्पादक क्षमता पर गहरा असर डालता है। समय पर टीकाकरण से पशुओं को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है।
इस अभियान में वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी, कपिल देव निषाद, अरविंद यादव (पारावेट), अंगद यादव, गोवर्धन प्रसाद (पारावेट) लालता पाल सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने भी सक्रियता से भाग लेकर अपने पशुओं का टीकाकरण कराया और स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना की।


