BNS में वांछित आरोपी विष्णु चौहान को घुघली पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स / विमलेश कुमार पाण्डेय

घुघली/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की।

थाना घुघली में पंजीकृत मु0अ0सं0 308/2025, धारा 105 BNS में वांछित अभियुक्त विष्णु चौहान पुत्र स्व. जनार्दन चौहान (उम्र लगभग 22 वर्ष), निवासी ग्राम हरखपुरा नौटंकी टोला, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को पुलिस टीम ने बेलवां टीकर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त को 09 अगस्त 2025 को सुबह 10:35 बजे गिरफ्त में लिया गया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  • थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह
  • हे0का0 लालू पटेल
  • का0 गौतम पासवान

घुघली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा और मजबूत हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *