दुष्कर्म व पॉक्सो का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, छह मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/ महाराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में गठित टीम ने 21 अगस्त को मु0अ0सं0 235/26 में धारा 64(1), 137(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त महफूज आलम उर्फ भोला (31) पुत्र सफूद्दीन निवासी बड़हरा बरईपार, थाना श्यामदेउरवा को गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ श्यामदेउरवा थाने में पूर्व से छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 308, 325, 323, 504, 506 भादवि के साथ गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामला भी शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक साक्षी सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल यादव, महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह, कांस्टेबल अरुण यादव और कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *