पनियरा क्षेत्र में करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया शिलान्यास

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / अभिनव पाण्डेय


पनियरा/महराजगंज। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के कौआठोड़ स्थित श्रीराम जानकी मैरेज हॉल में मंगलवार को विभिन्न सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण परियोजनाओं का सामूहिक शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने विधिवत शिलान्यास कर विकास कार्यों की शुरुआत की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, नगर पंचायत पनियरा के चेयरमैन उमेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं की कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) है।


वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत

पकड़ी-खुटहा-पनियरा-बेलटीकरा मार्ग के चौड़ीकरण, ग्राम सभा गिरगिटिया से साधू टोला तक सड़क निर्माण, जर्दी संपर्क मार्ग से दुबियहवा होते हुए रामनगर मार्ग तक सड़क निर्माण तथा तेन्दुअहिया में सिपाही के टोला मेन रोड से लोहरौटी टोला होते हुए छावनी तक सड़क निर्माण सहित कई अन्य मार्गों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।


समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की धमनियां होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों का विस्तार होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदारों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


कार्यक्रम में जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला मंत्री हरिवंश निषाद, वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौहान एवं पन्नेलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरी, उमेश प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, रूपेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, पीडब्ल्यूडी के जेई प्रदीप गुप्ता सहित अन्य अभियंता, जनप्रतिनिधि, प्रधान, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *