- हाईवे पर सड़क किनारे आशियाना बनाकर रहते है घूमंतू नट जनजाति
- सभी गरीबों निराश्रितों को जरूर मिलना चाहिए सरकारी आवास योजना का लाभ : राधेश्याम सिंह
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो अजय कुमार पाठक कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के कसया हाईवे पर पौधशाला के समीप बृहस्पतिवार को एक कंटेनर छाया में आराम कर रही दो महिलाओं को रौंद कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं एक महिला का सीएचसी में इलाज चल रहा है। कसया नगर के हाइवे पर पौधशाला के समीप अस्थाई आशियाना बनाकर कुछ नट बिरादरी के लोग निवास करते हैं। दोपहर बाद वहीं छाया में एक कंटेनर ट्रक लाकर खड़ा कर दिया। बाद में रुपा देवी (45) और कस्तूरिया देवी (42) धूप में कहीं से काम करके आई और ट्रक के समीप छाया में बैठकर आराम करते हुए सो गईं। उसी दौरान कंटेनर ट्रक को चालक ने अचानक स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। जिसमें दोनों महिलाएं कुचल कर घायल हो गईं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। आस-पास के लोग घटना को देखकर शोरगुल किए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने हाइवे चौकी को सूचना दिया। चिकित्सकों ने रुपा देवी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।

उक्त घटना पर दुख प्रकट करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि उक्त घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार घुमंतू जनजाति के नटों को स्थाई एवं सुरक्षित आवास देकर उनके जानमाल की सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि सरकारी आवासीय योजना का लाभ सभी गरीबों, निराश्रितों और घुमंतू जनजातियों को जरूर मिलना चाहिए।


