रक्षाबंधन पर राज पब्लिक स्कूल में बंधी भाईचारे की डोर, बच्चों ने ली सुरक्षा की शपथ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय



परतावल /महराजगंज : राज पब्लिक स्कूल, बेलवा बुजुर्ग में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बाँधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल पेश की। बच्चों ने न केवल राखी बाँधी, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग की शपथ भी ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। शिक्षकों ने रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग से जीवन जीने का संदेश दिया।

विद्यालय प्रबंधक राजनरायण ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है और सामाजिक मूल्यों की नींव मजबूत होती है।

अंत में बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं। सभी ने मिलकर इस पर्व को भाईचारे और एकता के प्रतीक के रूप में उल्लासपूर्वक मनाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *