हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज | 21 फरवरी 2026 जिला पंचायत की आयोजित बैठक में आज जिला पंचायत सदस्य जयगोविंद सिंह ने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को सदन के समक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से जनहित से जुड़ी मांगों को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया।
बैठक के दौरान जयगोविंद सिंह ने विशेष रूप से मार्ग से जुड़े “कट” खुलवाने की मांग उठाई, जिसे उन्होंने आम जनता की सुविधा और आवागमन के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि कट बंद होने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने मामले को जनहित से जुड़ा बताते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए कट खुलवाने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी इस मांग का समर्थन किया।


