हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौली/महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मपुर के लाल श्रवण जायसवाल, जो सीआरपीएफ में चयनित हुए हैं, उनका ट्रेनिंग से लौट के बाद धर्मपुर गांव में जोरदार स्वागत किया गया। श्रवण जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। ग्राम वासियों ने श्रवण जायसवाल का जोरदार तरीके से स्वागत किया।
श्रवण जायसवाल की सफलता के पीछे उनकी मेहनत और लगन का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके पिता श्री राम जायसवाल ने बताया कि श्रवण शुरू से ही मेधावी रहा है और उसकी मेहनत का परिणाम आज सबके सामने है।श्रवण जायसवाल की सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर है। ग्राम वासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुग्रीव प्रसाद जायसवाल, रामानंद चौधरी, वशिष्ठ नारायण, संतोष जायसवाल, विनोद तिवारी, जितेंद्र जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

