थाना समाधान दिवस पर डीआईजी ने लिया जायजा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

एसओ को फरियादियों की शिकायत पर कार्रवाई करने की ताकीद

दस मामले आए,4 का मौके पर ही हुआ निस्तारण

श्यामदेउरवा/महाराजगंज: , 13 जुलाई (रघुनाथ वर्मा) : गोरखपुर रेंज के डीआईजी एस चन्नपा ने शनिवार को महराजगंज के श्यामदेउरवा थाने में थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसुनवाई कार्यालय, बैरक और कंप्यूटर रूम का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की।

कंप्यूटर रूम का जांच करते डीआईजी रेंज गोरखपुर

समाधान दिवस में कुल 10 मामले सामने आए। इनमें 8 राजस्व विभाग से संबंधित और 2 पुलिस विभाग से जुड़े थे। डीआईजी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र पर वादियों से फोन पर संपर्क किया। मौके पर ही 4 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें 2 पुलिस और 2 राजस्व विभाग के थे।

क्षेत्र में भूमि विवादों की जानकारी लेने के लिए डीआईजी ने राजस्व टीम से संपर्क किया। मामलों के त्वरित समाधान के लिए जॉइंट टीम बनाने के निर्देश दिए गए। टीम को मौके पर जाकर विवादों का निपटारा करना होगा। थानाध्यक्ष को फरियादियों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया।

कार्यक्रम में एसपी सोमेन्द्र मीणा, तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह मौजूद रहे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शम्भूनाथ सिंह के साथ हल्का लेखपाल सुशील शुक्ला, अभिनीत श्रीवास्तव, रुद्रप्रताप, वीरेंद्र गुप्ता और अल्का सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *