हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय
महराजगंज के घुघली ब्लॉक के अंतर्गत स्थित भुवनी साधन
सहकारी समिति सकरी पर यूरिया खाद की भारी किल्लत हो
गई है। किसान इससे बेहाल हैं। वर्तमान में खरीफ की फसल
में यूरिया छिडड़काव का महत्व पूर्ण समय चल रहा है। लेकिन
समिति पर यूरिया उपलब्ध नही है।
इस कारण किसानों को अपने खेतों की देखभाल करने में
गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय
किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से खाद के लिए
समिति का चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें खाली हाथ
लौटना पड़ रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया है कि खाद की आपूर्तिं समय
पर नहीं हो रही है। साथ ही समिति प्रबंधन से कोई स्पष्ट
जानकारी भी नहीं दी जा रही है। किसानों ने जिला प्रशासन
से मांग की है कि जल्द से जल्द खाद की उपलब्धता
सुनिश्चित कराई जाए। इसे वे समय पर खेती कर सकें और
फसल की पैदावार पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
इस मुद्देपर समिति प्रबंधन और कृषि विभांग के
अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई ठोस जवाब नहीं
मिला है। इससे किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है। मौके
पर मौजूद किसान भास्कर पांडे, छोटक, राम प्रवेश,प्रभु,
रामश्री, उषा देवी, रोशनी, राजेश, भीमल, सुभान आदि का
कहना है कि यदि सरकार की नीति इसी तरह रही तो किसान वयस्क रूप से आंदोलन करेंगे|
