एक पेड़ सौ पुत्र समाना:ज्ञानेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

भिटौली/महराजगंज : विकास खंड परतावल के ग्राम पंचायत डेरवा में आज सरकार की हरियाली योजना वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर धरती पर हरियाली का सन्देश दिया। इसके बाद एक एक करके नीम, आम, अमरुद, शीशम, युकोलीप्ट्स आदि के लगभग दो सौ से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह ने पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की पेड पौधे धरती के अमूल्य धरोहर है। पेड़ पौधे सभी जीव जंतुओ के लिए नितांत आवश्यक है। इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असम्भव है। पेड़ पौधो से धरती पर हरियाली आती है तथा पेड़ पौधों के द्वारा जीव जंतुओ को स्वक्ष हवा की आपूर्ति होती है एवं पर्यावरण मे संतुलन भी बना रहता है। ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा एवं खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पाण्डेय ने भी पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इससे होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मो हुसैन, जगदीश पाण्डेय, शम्भूशरण पटेल, नूरुज्जामा खान, तसौवर खान, एहसानुल्लाह खान, चन्द्रशेखर सिंह, दिलिप गौतम, श्यामसुंदर तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *