पनियरा में भीषण सड़क हादसा: बुलेट को टक्कर मार नहर में पलटी कार,दो घायल गोरखपुर रेफर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़वार नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बुलेट की सीधी भिड़ंत में बुलेट सवार दो युवक लहूलुहान हो गए, जबकि टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सीधे नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि नहर सूखी थी, जिससे कार सवारों की जान बच गई।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब10:30 बजे नेवासपोखर परसहवा टोला निवासी दयाशंकर और विजय बुलेट से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पास की नहर में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना पर पहुँचे पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक पवन और अमरचंद को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवा कर थाने भिजवा दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *