ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला पंचायत प्रतिनिधि ने की पहल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महराजगंज :विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा खुर्द व डेरवा में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी और लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत प्रतिनिधि शमशाद आलम ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर और केबल बदलने को लेकर पत्र लिखा है।


शमशाद आलम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि समस्या का अतिशीघ्र समाधान होगा। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ग्राम सभा परखा खुर्द एवं डेरवा की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी हो रही है।


अब देखना यह है कि विद्युत विभाग जिला पंचायत प्रतिनिधि के पत्र पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति की समस्या से निजात मिलती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *