हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी
सिसवा बाजार/महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान सुधीर सिंह (44 वर्ष) पुत्र फुन्नी सिंह तथा सलमान अंसारी (15 वर्ष) पुत्र मुस्तफा अंसारी, निवासी ग्राम पहाड़पुर बाबू टोला, थाना हनुमानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। दोनों यूपी-52 एम 0107 नंबर की मोटरसाइकिल से महराजगंज की ओर जा रहे थे। बैजनाथपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर (यूपी-56 एएस 2590) से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस संख्या UP32 EG 4848 के पायलट मनोज कुमार और ईएमटी अनिल कुमार ने सीएचसी सिसवा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
कोठीभार थाना पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। फिलहाल दुर्घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

